गढ़वा, अप्रैल 11 -- गढ़वा। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति गढ़वा थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव निवासी भूलन दुबे उर्फ अंकलेश्वर दुबे के विरुद्ध गढ़वा थाने में गांव की ही एक महिला के द्वारा छेड़छाड़ करने की प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। आवेदन के आलोक में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...