लखनऊ, जून 6 -- रहीमाबाद। रहीमाबाद के एक गांव में शुक्रवार शाम घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ करने के आरोपी अनिल कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि आरोपी अनिल ने घर में घुसकर विवाहित से छेड़छाड़ की थी। जब उसने विरोध किया तो आरोपी युवक ने पिटाई कर दी थी। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया था। विवाहिता के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...