सिमडेगा, जून 10 -- बानो, प्रतिनिधि। महाबुआंग थाना क्षेत्र में नाबलिग बच्ची के साथ छेडखानी के आरोप में पुलिस ने बुधवार को सोहराइ्र सुरीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी पंकज प्रमाणिक ने बताया कि घटना सात जुन के शाम की है। नबालिग बच्ची घर में थी। इसी क्रम मे गांव के सोहारई सुरीन घर आकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। आठ जून को बच्ची ने अपने परिवार वाले को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने संबंधित थाना में मामला दर्ज करा दिया। दर्ज मामले के आलोक में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...