बहराइच, मई 7 -- बहराइच, संवाददाता। खैरीघाट इलाके के एक गांव में घर में सो रही किशोरी के साथ गांव के ही शोहदे ने घर में घुसकर रेप की नियत से छेड़छाड़ की। किशोरी की नींद खुली तो उसने चप्पल उठा शोहदे की धुनाई कर दी। शोर सुन भाभी दौड़ी तो शोहदा फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। खैरीघाट थाने के एक गांव निवासनी 17 वर्षीय किशोरी बुधवार दोपहर में भोजन करने के बाद दालान में सो गई। इसी दौरान गांव का ही एक शोहदा दालान में घुस सो रही किशोरी के साथ रेप की नियत से छेड़छाड़ करने लगा। यह भी पढ़ें- महिला से दुष्कर्म की कोशिश, दो पर केस किशोरी की नींद खुली तो उसने चारपाई पर बैठ हरकत करते शोहदे पर निगाह पड़ते ही कड़ाई से प्रतिरोध करते हुए चप्पल उठा शोहदे को धुन डाला। ननद के शोर पर घर के अंदर से भाभी दौड़ी तो शोहदा जान माल की ध...