लखनऊ, अप्रैल 4 -- आरोपी युवक कानपुर का रहने वाला - शादी डॉट कॉम पर हुआ था संपर्क, नशे की लत का पता चलने पर पीड़िता ने शादी से किया इंकार- बदला लेने के लिए युवती को भेजे अश्लील मैसेज, मंगेतर को दी धमकी, हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्टलखनऊ,संवाददाता।शादी डॉट कॉम पर दोस्ती होने के बाद युवक की बुरी सोहबत का पता चलने पर युवती ने शादी से इंकार कर दिया। इसपर आरोपी ने युवती को कॉल व मैसेज से परेशान करना शुरू कर दिया। विरोध पर छेड़छाड़ कर सरेराह मोबाइल छीनकर एसिड अटैक की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।नरही निवासी 25 वर्षीय युवती ने बताया कि शादी डॉट कॉम में उनका संपर्क आशीष गौतम निवासी कृष्णापल्ली आलमबाग से हुआ। बातचीत होने पर आशीष ने बताया था कि वह नशे से दूर रहता है। सच्चाई सामने आने पर पीड़िता ने उसे ब्लॉक कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अन्य न...