फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- थाना नसीरपुर के गांव बलाई घाट के पास महिलाओं एवं युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले एक मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा है। मां दुर्गा के विसर्जन हेतु आने जाने वाली लड़कियों एवं महिलाओं को देखकर गांव बलाई घाट पर एक युवक छींटाकशी कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम माखन पुत्र शिवचरन निवासी ग्राम सुन्दर का पुरा थाना नसीरपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...