फिरोजाबाद, जून 24 -- दक्षिण थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था कि पास में रहने वाला नाबालिग उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता है। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। इलाका पुलिस ने मंगलवार रात सूचना पर बाल अपचारी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा है। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एक युवती से छेड़छाड़ करने वाले बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...