जौनपुर, मार्च 9 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सरायबिरू गांव में चप्पल चोरी के आरोप को लेकर हुए विवाद में मारपीट और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की देर रात पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरायबीरू गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह मार्च की रात करीब नौ बजे उसके भाई फैजान अली के साथ पड़ोस के कुछ लोगों ने मारपीट की। शोर सुनकर जब वह बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और दुपट्टा खींच दिया। पीड़िता का आरोप है कि मुराद अंसारी, सेराज अंसारी, सादाब अंसारी, इमरान और अनस अक्सर आते-जाते समय अपशब्द कहकर परेशान करते हैं। घटना के बाद आरोपियों ने मुकदमा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और पढ़ाई बर्बाद करने की धमकी भी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.