महाराजगंज, फरवरी 5 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोसी युवक पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी वीर बहादुर गुप्ता उसके साथ जबरदस्ती करता था। जब उसने इसका विरोध किया तो वीर बहादुर गुप्ता ने अपनी मां चंद्रा गुप्ता और बिंदु देवी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव में आए महिला के माता-पिता को भी आरोपियों ने पीट दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...