गोरखपुर, फरवरी 15 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसे गलत निगाह से देखता था और रविवार को बाजार जाते समय अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर उसने भद्दी गालियां दीं और ईंट-पत्थर चलाए। युवती ने पीआरबी को सूचना दी, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया। देर शाम पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी संधांशु सिंह ने बताया कि युवक नशे में था, मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.