मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- गायघाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय पर बुधवार को जन समस्या समाधान शिविर में राशन कार्ड काउंटर पर उचक्कों ने महिलाओं से छेड़खानी की। इस पर महिलाएं भड़क गईं और सैकड़ों आवेदकों के फॉर्म फेंक दिया। इस दौरान अफरातफरी मची रही। सूचना पर पहुंचे पदाधिकारी ने मामले को शांत कराया। इसके बाद लोगों ने फिर से आवेदन जमा किया। जानकारी के अनुसार विभिन्न विभागों के काउंटरों पर 1211 आवेदन पड़े। इसमें कमरथु, जारंग पूर्वी व जारंग पश्चिमी पंचायत से राशन कार्ड संबंधित 672, श्रम कार्ड के लिए 320, मनरेगा जॉब कार्ड के लिए 132, शौचालय निर्माण के लिए 48 तथा राजस्व भूमि काउंटर पर 17 आवेदन जमा हुए। अन्य विभागों के काउंटरों पर इक्का-दुक्का आवेदन आए। बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय ने बताया कि अत्यधिक संख्या में आवेदकों के पहुंचने के कारण कुछ समस्याएं ...