कानपुर, अप्रैल 1 -- फाइनेंशियल क्लोजिंग के बाद साथियों के साथ पार्टी मनाने गई महिला बैंक कर्मी का किसी बात को लेकर दो साथियों से विवाद हो गया। जहां से लौटते वक्त वीआईपी रोड युवकों ने महिला के साथ मारपीट की। राहगीरों की भीड़ जुटने पर आरोपित धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित ने छेड़खानी और लूट का आरोप लगाकर ग्वालटोली पुलिस से शिकायत की। कल्याणपुर निवासी युवती एक निजी बैंक में कर्मचारी है। युवती के अनुसार फाइनेंशियल क्लोजिंग के बाद बुधवार को बैंक की ओर कर्मचारियों को वीआईपी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी दी थी। आरोप है कि जहां स्टॉफ के शिव सिंह और विवेक नशे की हालत में पहुंचकर अश्लीलता करने लगे। विरोध करने पर आरोपित मारपीट पर उतारू हो गए। सहकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। जिसके बाद पार्टी से लौटते वक्त आरोपियों ने उन्हें बीच सड़क प...