छेड़खानी के विरोध में दो पक्षों में मारपीट
लखनऊ, अप्रैल 14 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। मोहनलालगंज इलाके में सोमवार शाम छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के तहरीर दी है।क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम खेत से लौट रही युवती से पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ की। लड़की ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को जानकारी दी। दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में कई लोग चोटिल हो गए। मामला कनकहा चौकी पहुंचा। आरोप है पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। मंगलवार को सोशल मीडिया में मैसेज वॉयरल होने के बाद इंस्पेक्टर को मामले की जानकारी हुई। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार पुलिस ने दोनों पक्षों से जख्मी लोगों का मेडिकल कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.