मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को छेड़खानी के विरोध पर 22 वर्षीया युवती के सिर में चाकू मार दिया। छात्रा साइकिल से घर लौट रही थी। युवती को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पीड़िता ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें एक युवक को आरोपित किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बिहार पुलिस में भर्ती के लिए रोज मोतीपुर फील्ड में दौड़ने जाती है। दौड़ लगाने के बाद वह घर लौट रही थी, तभी रास्ते में पोखर के समीप आरोपित ने उसे घेरकर छेड़छाड़ करने लगा। धमकी देने लगा कि तुम मुझसे बात करो, नहीं तो कहीं का नहीं छोड़ूंगा। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर अस्पताल से अगवा कर मोतिहारी में युवती से रेप, जमुई के बाद बिहार में एक और कांड विरोध करने पर पिटाई कर दी। वह डरी सहमे किसी तरह घर पहुंची। इसी बीच ...