बिहारशरीफ, मार्च 23 -- छेड़खानी के मामले में युवक गिरफ्तार चेवाड़ा, निज संवाददाता। एनएच 333 पर बिल्लो मार्ग के तियाय मोड़ के निकट से छेड़खानी के आरोप में एक युवक को करण्डे थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि पकड़ गया युवक बहुआरा गांव निवासी सुजीत राय है। एक छात्रा ने आरोपी के खिलाफ थाने में छेड़खानी करने की शिकायत दर्ज करायी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...