देवरिया, फरवरी 26 -- महुआडीह ,हिन्दुस्तान संवाद। युवती से छेड़खानी व धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के विरूद्ध केस दर्ज किया है। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि गांव के ही दो युवक अक्सर चौराहे और गांव के बाहर आते-जाते समय उसे रोककर परेशान करते हैं। 24 फरवरी को युवती को घर पर अकेला पाकर दोनों युवक उसके घर पहुंच गए और घर में घुसकर उसे जबरन मोबाइल देने लगे, विरोध करने पर युवक धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.