दरभंगा, मई 5 -- बिहार के दरभंगा जिले मे कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गोठानी मोड़ के पास रविवार की शाम छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को पांव में गोली मारकर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद वे फरार हो गए। डीएमसीएच के डॉ. रामाशीष यादव के यूनिट में इलाजरत महिला ने सोमवार को स्वयं ही ये दावा किया। 30 वर्षीया महिला का इलाज क्रिटिकल केयर यूनिट में चल रहा है। वह कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के भंथा गांव की निवासी बताई जाती है। डीएमसीएच में इलाजरत महिला ने बताया कि वह लेबर का काम करती है। काम समाप्त करने के बाद वह घर लौट रही थी। इसी दौरान गोठानी मोड़ के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। छेड़खानी करने के अलावा वे उसे घसीटने लगे। विरोध करने पर इनमें से एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली उसके दाएं पांव पर लगी। इसी दौरान कुछ अन्य महिलाओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.