जौनपुर, फरवरी 28 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को अकेले पाकर गांव का ही एक युवक उसके साथ छेड़खानी की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना शुक्रवार की बतायी जा रही है। क्षेत्र के एक गांव की युवती घर पर अकेली थी, उसके माता पिता खेत मे काम करने गए थे। गांव का युवक उसे घर में अकेली देखकर मौके का फायदा उठा गांव का ही युवक उसके घर पहुंच गया। आरोप है कि युवक उसके साथ साथ छेड़खानी करने लगा। युवती जब शोर मचाने की कोशिश किया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। काम से वापस आने के बाद उसके अपनी मां को घटना की जानकारी दी। युवती और उसकी मां थाने पहुंच कर पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक पवन यादव के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...