छेड़खानी के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा
जौनपुर, मई 3 -- बरसठी। थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की का मुंह दबाकर छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एससीएसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद सीओ मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा शुक्रवार को घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। एक गांव निवासी लड़की मड़ियाहूं स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में कार्य करती है। आरोप है कि सोमवार घर जा रही थी तभी पीछे से उमरम गांव निवासी अमित सिंह उर्फ लल्ला और गट्टू सिंह ने मुंह दबाकर छेड़खानी करना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख दोनों भाग निकले। पीड़िता घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.