पूर्णिया, जून 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नाबालिग के साथ छेड़खानी के आरोपी पर कार्रवाई नहीं करने का रौटा थाना पुलिस पर आरोप लगा है। इस मामले में पीड़िता की मां ने एसपी से मामले की शिकायत की है। उन्होंने बताया है कि 28 जून की संध्या 7 बजे उनकी 15 वर्षीया पुत्री एक लॉज के पास अवस्थित अपनी मौसी के घर पैदल जा रही थी। रास्ते में पुरानी हाट रौटा निवासी अपने एक अन्य साथी के साथ उनकी पुत्री के साथ जोर- जबर्दस्ती करने लगा। उनकी पुत्री ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां जमा हो गए। इतने में पीड़िता ने मां को भी फोन कर दिया। सभी वहां पहुंचे और युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक के मुंह से शराब की बू आ रही थी। आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के परिजनों को रूपये का लालच देकर मामला समाप्त करने की पेशकश की। पीड़िता की मां ने आरोपी के ...