जौनपुर, दिसम्बर 10 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। थाना सरपतहा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने क्षेत्र के ही कुछ लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कहा कि विरोध करने पर आरोपियों ने पीटा है। बुधवार की सुबह आरोपियों ने घर में घुसकर मार पीट कर घायल कर दिया। घायल को परिजनों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि पड़ोसी गांव के अराजक किस्म के लोग मंगलवार की दोपहर घर में घुस गए। छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं मना करने पर जोर जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर महिला और उनके पति को लात घूंसे से जमकर मारा पीटा और गाली गलौज किया। आरोप है कि घर का दरवाजा और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.