छेड़खानी की घटनाओं के विरोध में प्रतिरोध मार्च
समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- समस्तीपुर। बिहार के विभिन्न जिलों में लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी की बढ़ती घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को डीवाईएफआई एवं जनवादी महिला समिति की जिला कमेटी की ओर से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च के बाद गांधी स्मारक के पास मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया। अध्यक्षता डीवाईएफआई के जिलाध्यक्ष महेश कुमार ने की। सभा को संबोधित करते हुए जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव नीलम देवी ने कहा कि बिहार सरकार लड़कियों को सुरक्षा देने में विफल साबित हो रही है। अपराधियों के बीच पुलिस और कानून का भय नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के सामने यह चिंता बनी हुई है कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग जाने वाली बेटियां सुरक्षित कैसे जाएं और सकुशल घर लौटेंगी या नहीं। यह भी पढ़ें- छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एबीवीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.