गोरखपुर, जनवरी 29 -- खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ छेड़खानी और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक रास्ते में रोककर मोबाइल नंबर मांगते हुए छेड़खानी करता था। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए उसे गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गया। पीड़िता ने 28 जनवरी को परिजनों के साथ खजनी थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी। तहरीर में युवती ने बताया कि गांव का युवक रास्ते में रोककर उससे मोबाइल नंबर मांगता और अभद्र व्यवहार करता था। इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.