महाराजगंज, नवम्बर 10 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते पांच नवंबर की शाम लगभग चार बजे एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट व छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे महिला का हाथ टूट गया और उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए जांच शुरू कर दी है। महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पांच नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे उसकी बेटी को गांव के ही निवासी अभिषेक निषाद और उसकी बहन गायत्री निषाद किसी बहाने से अपने घर ले गए। आरोप है कि वहां अभिषेक ने उसकी बेटी से छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना की जानकारी मिलने पर कुसुमावती देवी मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.