जमशेदपुर, मार्च 8 -- बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बस्ती, रोड नंबर तीन के पास गुरुवार रात एक शर्मनाक घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने एक महिला के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरी घटना सड़क पर होने के बावजूद आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी महिला की मदद नहीं की। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत युवकों ने महिला के साथ पहले छेड़खानी शुरू की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। आरोप है कि उन्होंने महिला की साड़ी खोलकर उसके मुंह में ठूंस दी और जबरन सिगरेट पिलाने की भी कोशिश की। यह पूरी घटना सड़क पर होती रही, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया।घटना का पूरा दृश्य पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अ...