छेड़खानी का विरोध करने पर अधेड़ को मारा चाकू
बिहारशरीफ, मई 15 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने उसके पिता को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि किशोरी खेत में काम कर रही थी। तभी रणधीर केवट ने छेड़खानी की। उसके पिता शिकायत करने आरोपित के घर पहुंचे तो चाकू से हमला कर दिया। सूचना पाकर पुलिस घटना की जांच के लिए मौके पर पहुंची। आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- बिहार में 13 साल की लड़की से गैंगरेप की कोशिश, चचेरे भाई ने दोस्तों संग बेहरमी से पीटा; दांतों से काटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.