छेड़खानी करने वाले दुकानदार को ग्रामीणों ने पकड़ा
सीतामढ़ी, जून 29 -- परिहार। बेला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दुकानदार ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की। इस बात की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली वे आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने दुकान पर पहुंचकर आरोपी 55 वर्षीय दिनेश सिंह को बंधक बना लिया। ग्रामीण इतने आक्रोशित थे कि आरोपी को स्वयं सजा देना चाहते थे। गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों को तेवर देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर बेला थानाध्यक्ष अचल अनुराग पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बूझाकर आरोपी को अपने हिरासत में ले लिया और थाना ले आए। यह भी पढ़ें- नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की मां के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.