छेड़खानी करने का विरोध करने पर पति और देवर पर किया जानलेवा हमला
हापुड़, मई 23 -- थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गांव के ही तीन लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर आरोपियों ने पीड़िता के पति और देवर पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 22 मई की शाम को उसकी पत्नी घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के सगे भाई रितिक, आयुष और मनीष ने उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ कर दी। आरोपियों ने पत्नी का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया और अभद्र टिप्पणी भी की। पत्नी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर घर पहुंची और घटना की जानकारी उसे दी। इसके बाद पीड़िता अपने पति और देवर के साथ आरोपियों से शिकायत कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.