मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- औराई, एसं। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़खानी करते युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपित का बाल मुंडवा कर गांव में घुमाया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सच्चाई की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में आरोपित के मुंह में कालिख पोता हुआ दिख रहा है। महिला और आरोपित युवक एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। महिला शादीशुदा है। बताया जाता है कि युवक को छेड़खानी करते लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपित युवक आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जाता है। कुछ वर्षों पूर्व आरोपित युवक ने एक जनप्रतिनिधि पर हथियार तान दी थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। थानेदार हेमलता कुमारी ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.