बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- छूने व स्पर्श मात्र से नहीं होता कुष्ठ, दवा से होता है पूरी तरह ठीक कुष्ठ रोगियों के साथ न करें भेदभाव, इलाज के लिए उन्हें करें प्रेरित महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुरू हुआ स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक लोगों को किया जाएगा जागरूक बिहारशरीफ, एक संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सदर अस्पताल में शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत की। महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव न करें, उन्हें इलाज के लिए प्रेरित करें। महात्मा गांधी कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के प्रति सदैव संवेदनशील रहे और उनके सम्मान व पुनर्वास के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग कोई...