बस्ती, दिसम्बर 30 -- हर्रैया। पॉवर कारपोरेशन की ओर से बिजली बकाएदारों के लिए शुरू की गई बिजली बिल राहत योजना की अंतिम तिथि नजदीक आती देख बकाया जमा करने के लिए उपकेंद्रों व कार्यालयों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। कई उपभोक्ता भीड़ देखकर वापस हो गए। कारपोरेशन ने 31 दिसंबर तक पूरा बकाया बिलि जमा करने पर ब्याज सहित मूलधन में 25 प्रतिशत तक छूट दिए जाने की योजना लागू की है। विद्युत उप केंद्र पर 25 दिसंबर तक कुल 1916 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर लगभग तीन करोड़ रुपये जमा कराया। इन उपभोक्ताओं में 1276 वह उपभोक्ता शामिल है जिन्होंने कभी भी बिल जमा नहीं किया था, जबकि 637 वह हैं जिन्होंने कभी कभार ही बिल जमा किया था। एसडीओ डीएन शर्मा ने बताया कि कभी भी बिल नहीं जमा करने वाले 6754 व लंबे समय से बिल नहीं जमा करने वाले 8054 बकाएदार उपभोक्ता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.