फिरोजाबाद, दिसम्बर 3 -- शासन द्वारा जारी है मुश्त समाधान योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की अपेक्षा शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। एक आंकलन के अनुसार अभी तक शहर के दोनों डिवीजनों में लगभग 100 उपभोक्ता छूट का लाभ लेकर अपनी बकाया धनराशि जमा करा चुके हैं। बकाया जमा करने वालों विद्युत चोरी के लिए जुर्माने से आरोपित आरोपी भी हैं। शहर के प्रथम डिवीजन की स्थिति की जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता कालीचरण द्वारा बताया गया कि अभी तक लगभग 25 उपभोक्ताओं ने 50 प्रतिशत छूट का लाभ लेते हुए अपनी धनराशि को जमा कर दिया है। डिवीजन द्वितीय के अधिशासी अभियंता नरेंद्र सिंह ने कहा कि उनके डिवीजन में अभी तक 74 उपभोक्ता छूट का लाभ हासिल कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.