रिषिकेष, मई 22 -- राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर नराजगी जताई है। उन्होंने सरकार पर राज्य आंदोलनकारियों को सही सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश सरकार से छूटे हुए राज्य आंदोलनकारियों को चिन्हित करने की मांग की। शुक्रवार को आईएसबीटी स्थित उत्तराखंड शहीद स्मारक में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की बैठक हुई। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी के अध्यक्ष डीएस गोसाईं ने कहा कि राज्य गठन के लगभग 26 साल बाद भी अभी तक राज्य आंदोलनकारियों को उचित सम्मान नहीं मिल पाया है। अभी भी कई राज्य आंदोलनकारी सरकारी योजनाओं से वंचित है और उनका चिन्हीकरण नहीं किया गया है। कहा कि इन राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य निर्माण में अपना सर्वस्व निछावार किया है, इनका जल्द चिन्हीकरण किया जाए। मौके पर गंभीर मेवाड़, सरोज डिमरी, बलवीर सिंह नेगी,...