हाथरस, अप्रैल 8 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद के इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले तमाम परीक्षार्थी किसी न किसी कारण से प्रयोगात्मक परीक्षा देने से वंचित रह गये। परीक्षा से वंचित रहने वाले परीक्षार्थियों को अब बोर्ड ने अंतिम मौका दिया है। दो दिन में प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बागला इंटर कालेज को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं परीक्षकों की जिम्मेदारी डीआईओएस की ओर से तय कर दी गई है। छूटे हुए परीक्षार्थियों की एक साल खराब न हो। इसे देखते हुए बोर्ड ने अंतिम अवसर प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों को दिया गया है। अब नौ और दस मार्च को बागला इंटर कालेज में प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। भौतिक विज्ञान की परीक्षा के लिए बागला कालेज के अरविंद कुमार, जीव विज्ञान के लिए चंद्रगुप्त मौर्य,रसायन विज्ञान के लिए बागला कालेज...