छूटे हुए गावों में चलेगा क्षय रोग उन्मूलन अभियान
संतकबीरनगर, जुलाई 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में छूटे हुए गांवों में टीबी के रोगियों को नए सिरे से खोजा जाएगा। इसके लिए गांव में कैंप का आयोजन कर लोगों की जांच की जाएगी। जांच में टीबी की बीमारी की पुष्टि होने पर उनका पुख्ता इलाज किया जाएगा। समूचा अभियान जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अमित सिंह की अगुवाई में संचालित किया जाएगा। गांव में लगने वाले कैंप में एक हजार की आबादी पर कम से कम 30 मरीजों की जांच की जाएगी। स्थानीय स्तर पर ग्राम प्रधान, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का सहयोग लिया जाएगा। जिले में 250 गांव छूट गए हैं। इन गांवों में व्यापक स्तर पर अभियान का संचालन किया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम समन्वयक अमित आनंद की अगुवाई में गांव में कैंप लगाए जाएंगे।कैंप में एसटीएस, एसटीएलएस, सीएचओ की भी अह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.