छूटे बच्चों को दी कीड़े मारने की दवा
फिरोजाबाद, अगस्त 18 -- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर मंगलवार को अभियान के तहत छूटे हुए बच्चों को पेट में कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। सीएमओ डॉक्टर रामबदन राम एवं नोडल अधिकारी अभियान को लेकर लगातार जानकारी लेते रहे। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न स्कूलों के अलावा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाकर एक वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने का कार्य किया। अभियान के दिन किसी प्रकार छूट गए थे। नोडल अधिकारी अधीनस्थ चिकित्सा अधीक्षकों से जानकारी हासिल करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.