एटा, जुलाई 21 -- जीएवीआई परियोजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में मंगलवार को प्रशिक्षण हुआ। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार की अध्यक्षता में पीसीआई इंडिया के सहयोग से जीरो डोज इम्प्लीमेंटेशन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सीएचसी अलीगंज के सभी मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम), एएनएम एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त ब्लॉक स्टाफ ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान नियमित टीकाकरण की गुणवत्ता बढ़ाने, जीरो डोज बच्चों की समय पर पहचान करने, उन्हें पूर्ण टीकाकरण से जोड़ने तथा ब्लॉक स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण में जिला समन्वयक आलोक वर्मा, जेएसआई विजय गर्ग, बीपीएम दिव्यांशी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह,...