मुंगेर, अप्रैल 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2023-27 (सेमेस्टर-5) एवं 2024-28 (सेमेस्टर-3) में नामांकन से वंचित विद्यार्थियों के लिए एक बार फिर पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। यह प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के अनुसार, पहले चरण में ही बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने नामांकन करा लिया है। जिसमें सेमेस्टर-3 में कुल 29512 विद्यार्थी व सेमेस्टर-5 में कुल 21296 विद्यार्थी शामिल हैं। नामांकन से वंचित छात्र-छात्राएं 13, 15 और 16 अप्रैल को अपने संबंधित कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन कराकर नामांकन ले सकते हैं। 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के कारण अवकाश रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.