पटना, मई 8 -- परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा है कि आवागमन की सुविधा उन गांवों और कस्बों तक पहुंचाएंगे, जहां तक अभी इसका अभाव है। मंत्री ने शुक्रवार को विभाग के अपने कक्ष में पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।अपील की कि विभाग की हर योजना का लाभ सुगमता से लोगों को मिलता रहे, इसके लिए सभी अपना सहयोग दें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यों में लापरवाही और गड़बड़ी करने वाले पदाधिकारियों-कर्मियों पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। विभाग के सचिव राज कुमार ने मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। यह भी पढ़ें- जमुई:मंत्री दामोदर रावत ने संभाली परिवहन विभाग के कमान इस दौरान विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जमुई:मंत्री दामोदर...