लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा छूटे हुए इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षार्थियों के लिए आयोजित विशेष परीक्षा के पहले दिन छात्रों की उपस्थिति संतोषजनक रही। जिन विद्यार्थियों की किसी कारणवश पहले प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थी, उनके लिए परिषद ने दो दिन का विशेष अवसर प्रदान किया है। पहले दिन जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की गईं। कुल 628 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 223 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं तथा शिक्षकों की देखरेख में प्रयोगात्मक कार्य संपन्न हुआ। अधिकारियों के अनुसार दूसरे दिन भी शेष छात्रों के लिए परी...