बागपत, फरवरी 25 -- बड़ौत शहर में एक माह की प्रसूता की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। विवाहिता का आरोप है कि एक माह पहले ही उसे बेटे को जन्म दिया है। उसके मायके वाले छूछक देने की तैयारी में जुटे है। आरोप है कि ससुरालिए छूछक में कार मांग रहे है। उसने इंकार किया, तो ससुरालियों ने उसकी हत्या करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे मायके वाले घायल विवाहिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। बूढ़पुर रमाला निवासी किसान ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 17 माह पहले बड़ौत निवासी युवक के साथ की थी। बताया कि एक माह पहले उसकी पुत्री ने बेटे को जन्म दिया है। वे छूछक देने की तैयारी में लगे हुए थे कि बेटी पर ससुरालियों ने जानलेवा हमला किया। सूचना पर वे पुत्री के ससुराल पहुंचे, तो पुत्री ने बताया कि ससुराल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.