चम्पावत, जून 22 -- लोहाघाट। बाराकोट के छुलापै में पांच दिनी देवी जागरण शुरू हुआ। सोमवार को देवती मंदिर में पुरोहित गिरीश पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। देव डांगर कैलाश पंत, राजू पंत, रमेश चंद्र, ललित मोहन, कमल पंत, दीपक चंद्र, पीतांबर, नीरज, पुष्कर पंत एवं रमेश चंद्र ने अवतरित होकर आशीर्वाद दिया। इधर झिरकुनी में पांच दिनी देवी जागरण का गंगा स्नान के साथ शुरू हुआ। देव डांगर प्रकाश जोशी, जगदीश जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, शेखरानंद जोशी, नवीन जोशी, अम्बादत्त जोशी, लोकमणि जोशी, रमेश जोशी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...