मेरठ, मार्च 29 -- छुर गांव में शनिवार को हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने किसान के पुत्र की तहरीर पर दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिशे जारी हैं। उधर, घायल किसान रामवीर की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। शनिवार देर शाम चोर गांव में किसान रामवीर पर उस समय फायरिंग कर दी गई थी जब वो गांव के ही एक व्यक्ति के यहां बैठा हुआ था। उसको एक गोली जबड़े में जाकर लगी थी, जिससे वो गंभीर घायल हो गया था। आननफानन में उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से चिकित्सको ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस मामले में रामवीर के पुत्र निशांत ने गांव के ही अमित पुत्र ऋषिपाल, अमित पुत्र सुदेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.