मेरठ, मार्च 28 -- शनिवार दोपहर छुर गांव में युवक ने पुरानी रंजिश के चलते किसान को गोली मार दी। गोली जबड़े में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे सरधना सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, गांव में पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। एसपी क्राइम भी घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। छुर निवासी रामबीर उर्फ भोलू पुत्र कटार सिंह किसान है। गांव के ही कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। शनिवार को वह गांव के ही एक साथी के मकान में बैठा था। तभी एक आरोपी वहां पहुंचा और उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली रामबीर के जबड़े में जा लगी।...