मेरठ, जून 4 -- भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते के विरोध में बुधवार को किसानों ने छुर गांव में जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) गुट के बैनर तले किसानों ने इस समझौते कृषि और किसान हितों के खिलाफ बताया। इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह तालियान ने किया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, सीटू तालियान, हरेंद्र तालियान, श्रवण सिंह, अनिल सिंह, कल्लू तालियान, जय भगवान सिंह, यशवीर सिंह रहे। यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के लिए खतरा: सुनील यह भी पढ़ें- किसान संगठन ने फूंका अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला यह भी पढ़ें- भारत अमेरिका एफटीए के खिलाफ किसानों ने जताया विरोध, फूंका पुतला

हिंद...