सहारनपुर, मार्च 12 -- थाना मंडी क्षेत्र में घर लौट रहे युवक पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि छुरी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीर वाली गली निवासी मौ. नवाब पुत्र कुर्बान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे उसका बेटा मौ. आमान घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आमान उर्फ मंकी उससे गाली-गलौज करने लगा। तहरीर के अनुसार कुछ ही देर में उसकी मां शमा और भाई समीर भी वहां पहुंच गए और तीनों ने मिलकर मौ. आमान पर हमला कर दिया। आरोप है कि आमान उर्फ मंकी ने छुरी से उसकी बाईं पसली पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो ग...