बिजनौर, मई 29 -- अफजलगढ़। किशोरी ने अपने भाई, बहिन और पिता के साथ गाली- गलौच तथा मारपीट का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। अफजलगढ़ के मौहल्ला नायक सराय निवासी मुस्कान पुत्री कयामुद्दीन द्वारा दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि शाम करीब साढ़े चार बजे मेरे भाई बिलाल तथा वहीं के शाहबाज पुत्र इस्लामुद्दीन के बीच गाली-गलौच हो गई थी। इसके बाद शाहबाज तथा उसके पिता इस्लामुदीन ने घर आकर मेरे पिता को थप्पड मार दिया। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया शहबाज तथा उसके भाई शादाब, फैसल और रिहान ने बिलाल पर को छुरी से हमला बोल दिया। शादाब ने बीच बचाव के लिए पंहुची बहन अदीबा के दाहिने हाथ में भी छुरी मार दी। पीड़िता ने गाली-गलौच तथा जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य आरोप लगाते हुए शादाब, शहबाज, फैसल, रिहान तथा इस्लामुदीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प...