बाराबंकी, मार्च 10 -- कोठी। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और मनमानी के चलते क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था बेपटरी है। क्षेत्र के अधिकाश विद्यालय समय से पहले न खुलने और निर्धारित समय से पहले बंद होना आम है। ऐसा ही कुछ नजारा सोमवार को प्राथमिक विद्यालय मजपुरा में देखने को मिला। जहां दोपहर दो बजकर 37 मिनट पर ताला बंद था जबकि बंद होने का निर्धारित समय शाम तीन बजे का है। यहां बच्चे व शिक्षक कोई मौजूद नहीं था। बीईओ ने प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी की है। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय मजपुरा में 38 बच्चे पंजीकृत हैं। उनके शिक्षण कार्य के लिए प्रधानाध्यापक रुचि वर्मा के साथ सहायक अध्यापक दुष्यंत सिंह, शिक्षा मित्र सुमन लता और निशा रानी नियुक्त हैं। सोमवार को सभी शिक्षक समय से पहले स्कूल में ताला बंद कर चले गए। दोपहर दो बजकर 37 मिनट पर स्क...