हापुड़, अप्रैल 17 -- पिलखुवा में डा.भीमराव आंबेडकर जंयती पर घोषित छुट्टी और शराब बंदी के बाद भी नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले ठेका स्वामी को जिला प्रशासन ने सबक सिखाया है। जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शराब ठेके पर तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार पिलखुवा के दिल्ली रोड स्थित शैलेश फार्म के पास स्थित ठेका आंबेडकर जंयती पर बंद रहना था। शासन के स्पष्ट निर्देश के बावजूद ठेका छुट्टी के बाद भी खुला रहा। जिसकी जानकारी मिलते ही जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया और ठेका स्वामी पर तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह भी पढ़ें- अमांव पैक्स चुनाव को ले मतदाता सूची प्रकाशित जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी...