संभल, अप्रैल 1 -- वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन जनपद में सरकारी दफ्तरों में असामान्य हलचल देखने को मिली। छुट्टी के बावजूद कई विभागों के कार्यालय खुले रहे और कोषागार व बैंकों में देर रात तक बिलों पर मुहर लगती रही। अंतिम समय में बजट खर्च करने की होड़ के बीच करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि लगभग 50 करोड़ रुपये का बजट सरेंडर कर दिया गया। कोषागार में दोपहर से देर शाम तक विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बिलों की निकासी में जुटे रहे। जिला पंचायत, पीडब्ल्यूडी, नगर एवं ग्राम्य विकास, कृषि, समाज कल्याण, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों ने तेजी से भुगतान प्रक्रिया पूरी कराई। सबसे अधिक बजट लोक निर्माण विभाग (PWD) को करीब 140 करोड़ रुपये मिला, जिसमें से लगभग 25 करोड़ रुपये सरेंडर कर दिए गए। मध्य गंगा नहर खंड-16 को भूमि क्रय के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.